प्रदेश सरकार कराए नुकसान की क्षतिपूर्ति: उपजा अध्यक्ष भारत सिंह


- उपजा की लखनऊ इकाई ने की बैठक
- पत्रकारों की सुरक्षा व नुकसान को लेकर सरकार को पत्र लिखे जाने का लिया निर्णय
लखनऊ(सौम्य भारत)। पत्रकारों के नुकसान की क्षतिपूर्ति सरकार को करानी चाहिए। यह बात शनिवार को लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह ने लखनऊ में उपजा के प्रांतीय कार्यालय दारुलशफा में आपातकालीन बैठक के दौरान कही।
लखनऊ उपजा अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा अच्छी-बुरी खबरों के संकलन में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसमें उनका नुकसान भी होता है। यह भी व्यवस्था का एक अंग होते हैं। इसलिए इनके नुकसान की क्षतिपूर्ति सरकार को करानी चाहिए।
इस दौरान लखनऊ उपजा के वरिष्ठ सदस्य अजय जायसवाल ने कहा इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर कर मीडिया को टारगेट बनाया गया। बैठक में मार्गदर्शक मंडल के सदस्य प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि हिसंक प्रदर्शन व पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार निदांजनक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता काफी कठिन और जोखिम भरा काम होता है। महामंत्री आशीष मौर्य ने कहा है कि कवरेज के दौरान जिन भी पत्रकारों को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई एवं मुआवजे की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ उपजा करेगा। मंत्री पद्माकर पांडेय, विनय तिवारी, सदस्य अरविंद त्रिपाठी ने कहा पत्रकारों पर हमलों किया जाना सर्वथा गलत है। पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। वक्तावो ने कहा कि सीएम का ये फैसला कि उपद्रवियों की संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई स्वागत योग्य है। सरकार को सख्त कदम उठाते हुए पत्रकारों के हुए नुकसान की भी भरपाई करानी चाहिए। यूएनआई के वरिष्ठ पत्रकार जर्नादन ने कहा कि सरकारी संपत्तियों के नुकसान का आंकड़ा तो जुटाया जाता है, लेकिन पत्रकारों के हुए नुकसान का आकंड़ा भी होना चाहिए। बैठक में अनूप मिश्र, अखिलेश पांडेय, महेंद्र तिवारी,  केके सिंह, सतीश द्विवेदी, संतोष सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, डीएन वर्मा, मनोज सिंह व प्रभाकर शुक्ला मौजूद थे।