लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने होंगे अगले भारतीय सेना प्रमुख

लखनऊ(सौम्य भारत)। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने 28वें सेनाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा 31 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत रिटायर होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने सेना की पूर्वी कमान संभाल रहे थे। गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने एक सितंबर को लेफ्टिनेंट जनरल अनबू की जगह उपसेना प्रमुख का पद ग्रहण किये थे।