कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता दल यू का प्रदर्शन


लखनऊ(सौम्य भारत)। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ  मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं,  बच्चियों के साथ बलात्कार कर उसे जिंदा जला देने की घटना अमानुषिक कृत्य है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। आज पूरे प्रदेश में महिलाएं और बच्चियों असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वे दहशत में जी रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती है। इस मौके पर प्रवक्ता प्रोफेसर केके त्रिपाठी ने कहा त्रिपाठी ने कहा कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर विफल हो चुकी है। भाजपा का स्लोगन सबका साथ सबका विकास जुमला बनकर रह गया है। इस मौके पर शैलेंद्र वर्मा, हरि शंकर पटेल, पूनम सिंह, मनीष नंदन, प्रमोद पटेल, आकाश, डॉ जीतेंद्र सिंह, सनी पटेल, जगदीश्वर, अवधेश प्रताप सिंह व कलीम खान  मौजूद थे