हत्यारों को फांसी लगाने की मांग

 


 


 


 


डॉ प्रियंका की हत्या के विरोध में प्रदर्शन लखनऊ(सौम्य भारत)। तेलंगाना में डॉ प्रियंका की हुई हत्या के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अनुभव द्विवेदी व महासचिव आलोक पांडेय ने कहा कि भारत की बेटी को जल्द से न्याय नहीं दिया गया तो हिंदू शक्ति संगठन जिले से लेकर राजधानी तक धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा सुनाई जाएं। वहीं दूसरी तरफ कष्ट हरण एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने डॉ रेड्डी के बलात्कारियों को फांसी लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सोम श्रीवास्तव, देवेंद्र शर्मा, बीपी द्विवेदी, लालजी वर्मा, डीपी सिंह, रामदेव रावत,  व बच्चू राम राम मौजूद थे।