बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध व्यापारियों का प्रदर्शन     


लखनऊ(सौम्य भारत)। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को इंद्रानगर सेक्टर 25 के पॉवर हाउस पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि बिजली विभाग पहले बिल को दोगुना कर रहा है, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग केवल दिखावा कर रहा है। उनके एसडीओ ऊपर के आदेश का कोई सिस्टम नहीं मान रहे हैं। मनचाहा बिल निकाल कर उपभोक्ताओं को पकड़ा दिया जा रहा है, जिसे व्यापारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने बताया कि कई लोगों ने लिखित में एप्लीकेशन दिया है समाधान के लिए उस बिल में कुछ भी करने को तैयार नहीं हैं। इसके अलावा कनेक्शन काटने की धमकी कर्मचारियों द्वारा दी जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि भ्रष्ट एसडीओ को हटाए जाने की मांग की।
इस दौरान युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निखिलेश यादव, प्रदेश सचिव अजीत बरयानी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष प्रशांत मिश्र, इंदिरा नगर इकाई अध्यक्ष आनंद सिंह व धीरेंद्र सिंह मौजूद थे।