बर्खास्त व निलंबित लेखपालों को तत्काल बहाल करे सरकार: अटेवा अध्यक्ष


- लेखपाल संघ को अटेवा ने किया समर्थन
लखनऊ(सौम्य भारत)। अटेवा की बैठक शनिवार को राजाजीपुरम स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार 'बन्धु' ने कहा कि लोकतंत्र में शान्तिपूर्ण आंदोलन करना नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी तो सरकार के अभिन्न अंग होते हैं। वे अपनी मांगों को सरकार से नहीं तो किससे कहेंगे। उन्होंने बर्खास्त व निलंबित लेखपालों को सरकार को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार उत्पीड़नात्मक कार्यवाही बन्द कर उनका समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेखपाल के समर्थन में सभी शिक्षक कर्मचारी संगठन उनके पक्ष में लामबंद होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश ने बर्खास्त किया गया है उन्हें बहाल करने की मांग की।
  बैठक में विक्रमादित्य मौर्य, डॉ सैय्यद अब्बास, रजत प्रकाश, रविन्द्र वर्मा, ज्ञानेन्द्र शंकर त्रिपाठी, डॉ नन्दलाल,नरेंद्र यादव व राकेश कुमार मौजूद थे।