प्रज्ञा ठाकुर को बर्खास्त किये जाने की मांग

लखनऊ। सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथू राम गोडसे को देशभक्त बताए जाने के विरोध में कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान सभी ने प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यछ नीरज कुंदन, तारिक सिद्दिकी, मयंक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।