केंद्रीय विद्यालय के पांच छात्रों को मिला राज्य पुरस्कार

लखनऊ(सौम्य भारत)। केंद्रीय विद्यालय अलीगंज की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता यादव ने सोमवार को भारत स्काउट एवं गाइड कैम्प 2019 के पांच बच्चों को राज्य पुरस्कार का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता यादव ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। इसलिए जिन बच्चों को राज्य पुरस्कार नहीं मिल पाया हैं। उन्हें परिश्रम करने की और जरूरत है। इस दौरान उन्होंने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्य पुरस्कार पाने वालों में कृष्णानन्द सिंह, अभ्युदय पांडेय, कृष्णा सिंह, काजल व नेहा पांडेय का नाम शामिल हैं। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल अनिता सिंह व स्काउट एवं गाइड के अध्यापक महेंद्र कुमार मौजूद थे।