गड्ढा मुक्त को लेकर महिलाओं ने किया गांधीगीरी


लखनऊ(सौम्य भारत)। खराब सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर बाल महिला सेवा संगठन की महिलाओं ने शुक्रवार को फैजुल्लागंज घैला रोड हाइजिया कॉलेज के पास गांधीगीरी की। लोगों ने बताया कि लगभग सवा लाख की आबादी वाले क्षेत्र का प्रमुख मार्ग जगह-जगह बदहाल है सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व जलभराव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां प्रतिदिन दर्जनों लोगों फिसलकर गिर रहे हैं। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने बताया कि खस्ताहाल सड़क को ठीक करने के लिए पूर्व में सम्बन्धित अधिकारियों को बार बार अवगत कराने के बाद भी अधिकारी उदासीन रवैया अपना रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने ढपली, मजीरा व बजाकर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। इस मौके पर महामंत्री मीना पांडेय, गुड़िया शुक्ला, नीतू सिंह, सुमन दूबे, कृपानाथ गुप्ता, उज्जवल दीक्षित व मुख्तार मौजूद थे।